ब्यूरो /अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। उत्तराखंड एसटी, एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने एसटी, एसटी एक्ट में बदलाव का विरोध किया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष करम राम ने बताया कि एक्ट में किसी तरह का बदलाव न किए जाने के बाबत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग से सरकार से अनुरोध करने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष करम राम ने 1989 में बने एक्ट को यथावत रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक्ट में बदलाव से समाज के लोगों पर उत्पीड़न बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर शीघ्र ही बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।