ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
उप निरीक्षक विशेष श्रेणी अब अपनी वर्दी पर दो स्टार लगा सकेंगे। इस बाबत मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया गया है। पुलिस महकमे द्वारा काफी समय से यह मांग की जा रही थी। प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्द्धन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक (विशेष श्रेणी) को वर्दी में दो स्टार, रिबन, लाल बेल्ट और लाल जूता पहनने जाने की अनुमति दी गई है। उप निरीक्षक विशेष श्रेणी को अब तक एक ही स्टार लगाने का अधिकार था।