फोटो
--
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा सचिवालय
देहरादून। चतुर्थ शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शानदार जीत हासिल कर सचिवालय की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरा सेमीफाइनल आज यूपीसीएल और शिक्षा विभाग की टीमों के बीच खेला जाएगा। फाइनल चार जनवरी को खेला जाएगा। मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में यूपीईएस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 106 रनों पर ढेर हो गई। अमर सक्सेना ने 23, संदीप ने 18 और लोकेश शर्मा ने 17 रन बनाए। सचिवालय के सौरभ कुमार ने चार, आशुतोष ने तीन और राकेश जोशी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय ने 16 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। आशुतोष ने 33, भूपेंद्र जोशी, ने 19, हरीश सैनी ने 17 और अमित घई ने 13 रन बनाए। यूपीईएस के विदित ने दो विकेट चटकाए। आशुतोष विमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।