फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन योजना का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने की मांग की है।
यहां मालवीय उद्यान में आयोजित बैठक में राज्य कर्मचारी एवं शिक्षकों ने वर्ष 2005 के बाद लागू नई पेंशन योजना को कर्मचारी हितों के खिलाफ बताया। कहा कि समान कार्य के बावजूद पुराने एवं नई कर्मचारियों के बीच पेंशन को लेकर भेदभाव किया जाना किसी भी दशा में न्यायोचित नहीं है। नई पेंशन योजना में सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली भुगतान राशि सीपीए पर टैक्स काटा जाना तथा पारिवारिक सुरक्षा गारंटी का न होना बड़ी खामियां हैं। वरदान बुड़ाकोटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुलदीप रावत, सिद्धनंद अग्रवाल, राकेश मोहन ध्यानी, ओमप्रकाश तिवारी, विवेक बहुखंडी, राजेश कुकरेती, राकेश बुड़ाकोटी, सवेंद्र नेगी, आशीष नयाल, पंकज रावत, हिमांशु केष्टवाल, भाष्करराज भारद्वाज, पंकज नेगी व संदीप बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अनूप जदली ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें