फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
16382 तीर्थयात्रियों ने किए चारधाम के दर्शन
विज्ञापन

बदरीनाथ/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। शनिवार को 16382 तीर्थयात्रियों ने चार धाम के दर्शन किए।
बदरीनाथ धाम में शनिवार को 5430 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अब तक 562438 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, शनिवार को 8551 यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचे। इनमें 4225 यात्रियों ने गंगोत्री और 4326 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए, जबकि कपाट खुलने के बाद से अब तक 309140 यात्री गंगोत्री और 319875 यात्री यमुनोत्री पहुंच चुके हैं। वहीं, शनिवार को 2401 भक्तों के केदारनाथ पहुंचकर भगवान भोले नाथ के दर्शन किए, जिसमें 1194 पुरुष, 1095 महिलाएं और 105 बच्चे और 4 विदेशी शामिल थे। कपाट खुलने से लेकर अब तक कुल 346621 श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन कर चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें