II
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iसाइबर ठगों ने एक महिला के पिता का दोस्त बनकर उसके खाते से करीब 87 हजार रुपये उड़ा लिए। इसके लिए ठगों ने युवती से कहा कि उसके पिता के उसके पास 13 हजार रुपये हैं। फिर तीस हजार रुपये का मैसेज भेजकर शेष पैसा वापस भेजने के नाम पर खाते से पैसे उड़ा लिए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iकोतवाली कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि अनूषा सिंह निवासी चौधरी बिहारी लाल मार्ग दस्ताना चौक, नेशविला रोड ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसके पिता के 13 हजार रुपये खुद के पास होना बताया। फिर उसने गूगल पे पर पैसे भेजने की बात कही और फिर तीस हजार रुपये भेजने का केवल मैसेज भेज दिया। उसके बाद साइबर ठग ने कहा, गलती से 13 हजार की जगह तीस हजार रुपये भेज दिए हैं। अधिक भेजे पैसे वापस करने के लिए उसने क्यूआर भेजा और इसके जरिये 86,999 काट लिए। बाद में उसे पता चला कि उसके पास फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।I