फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निजी अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर 82 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई। गूगल पर मिले एक नंबर पर उन्होंने फोन किया तो ठगों ने लिंक भेजकर उनके खाते से 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




मामले में कल्पना मिश्रा निवासी चुक्खूवाला ने शिकायत की है। कल्पना का कहना है कि उन्हें एक निजी अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट चाहिए था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर नंबर खोजा। उन्हें वहां पर दो नंबर अस्पताल के नाम से मिले। इनमें से एक पर कॉल किया तो उसने कहा कि वह अस्पताल से बोल रहा है। उसने एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि इसे क्लिक करो। पेशेंट का नाम भी दर्ज करने के लिए कहा। फोन पर बात करने वाले ने कूपन के तौर पर 10 रुपये चार्ज करने की बात कही।



लिंक आते ही उन्होंने इस पर क्लिक किया तो एक फॉर्म खुला। इस पर उन्होंने पेशेंट का नाम दर्ज किया। कुछ देर बाद उनके बैंक का मैसेज आया। पहले 78 हजार रुपये और फिर 4200 रुपये खाते से कट गए। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि कल्पना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें