भीम महोत्सव समिति की ओर से रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित भीम महोत्सव का राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। डॉ. आंबेडकर ने ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां देश के आखिरी छोर तक के व्यक्ति तक सभी सुविधाएं मिल सकें और समानता से विकास हो सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के मिशन को बढ़ाना ही हम सब का कर्तव्य है। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को डॉ. आंबेडकर से संबंधित साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा।