ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरा कंबाइंड क्रिकेट एकेडमी की ओर से सातवां नजर खान मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट एक से 23 अप्रैल तक रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। एकेडमी के सदस्य आशीष पंवार ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी मैच नॉकआउट के आधार पर खेले जाएंगे और सभी मैच 50-50 ओवर के हाेंगे। टूर्नामेंट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अधीन होगा।