फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवांश और कात्यायनी ने टेनिस में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवांश और कात्यायनी ने जीता नेशनल टेनिस टूर्नामेंट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देवांश वर्मा और कात्यायनी ने अंडर-14 ऑल इंडिया नेशनल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
सोमवार को सेंट जोजेफ्स एकेडमी में नेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुकाबले में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के देवांश वर्मा ने कर्नाटक के सक्षम को 7-6, 5-7, 6-0 से हराकर खिताब कब्जाया। बालिका एकल वर्ग में उत्तराखंड की कात्यायनी रावत ने अपने ही प्रदेश के दिया चौधरी को 6-0 व 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को एकेडमी के प्राचार्या ब्रदर बाबू वर्गीस ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर ब्रदर विनोद, प्रदीप पंत, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें