ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रो. वीके सिंह कुलपति होंगे। प्रो. सिंह एसआईटी पिथौरागढ़ में निदेशक पद पर तैनात हैं।
तकनीकी विवि में गत वर्ष राजभवन ने स्थायी कुलपति प्रो. पीके गर्ग को कार्य से विरत करते हुए श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत को जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके पास ही अभी चार्ज चल रहा था। इस बीच विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया भी गतिमान है। बृहस्पतिवार को राजभवन ने डॉ. यूएस रावत से चार्ज लेकर विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट के प्रोफेसर एवं एसआईटी पिथौरागढ़ के निदेशक प्रो. वीके सिंह को कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंप दी। कुलपति की स्थायी नियुक्ति होने तक प्रो. सिंह के पास कार्यभार रहेगा।