फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड: 22 तक करा सकते हैं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। अब द्वितीय सेमेस्टर में 22 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पहले यह तिथि 16 जुलाई थी। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक बीसी रतूड़ी ने बताया कि अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए संचालित डीएलएड कोर्स के दूसरे सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन छह हजार रुपये शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं, जिनका परिणाम आना बाकी है। दूसरे सेमेस्टर का पंजीकरण 22 जुलाई तक करा सकते हैं, जिसका परीक्षा शुल्क 31 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। फीस के अलावा प्रशिक्षणार्थी को प्रति विषय 250 रुपये ऑनलाइन शुल्क भी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें