फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों की अनदेखी पर समिति कर्मचारियों का फूटा गुस्सा देहरादून। लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर 19 फरवरी से कलमबंद हड़ताल पर गए साधन समिति कर्मचारी परिषद एवं आंकिक कर्मचारी संगठन साधन सहकारी समिति के कर्मचारी सोमवार को भड़क गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय की तरफ कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक दिया। जहां हुई सभा में समिति के सदस्यों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी समिति सचिवों को एक फरवरी 2016 से सातवें वेतन का लाभ देने, कैडर सचिवों का ग्रेड वेतन 2000 करने, पैक्स कैडर सचिवों के खाली पदों को पदोन्नति से भरने एवं समिति कर्मचारियों का जिला कैडर बनाने की मांग कर रहे थे। सचिवालय कूच करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह चौहान, अध्यक्ष संघर्ष समिति हर्षमणि नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें