फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गढ़ी डाकरा स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में चल रही राम कथा सुनने बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कथा व्यास आचार्य बेनी माधव ने भगवान शंकर की महिमा बताई, जो सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम के अवतार की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा की जिस क्षेत्र और गांव में यज्ञ होता है, वहां भगवान स्वयं विराजमान रहते हैं। यज्ञ मंडप में आने से भी वही फल मिलता है, जो सुनने से मिलता है। कथा से पहले महंत विश्वनाथ योगी ने प्रात: पांच बजे नगेश्वर महादेव को पंचामृत और गंगाजल से स्नान आदि करा विश्व शक्ति के लिये प्रार्थना की। विश्वनाथ ने बताया कि नए वर्ष के पहले दिन हवन यज्ञ और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आचार्य विनय नाथ योगी, देवेंद्र नाथ, सीता देवी, अर्चना, संतरा देवी, पूनम नाथ, कांता, पद्मा, श्याम, वंदना मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें