फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति बचाने की एबीवीपी की पहल सकारात्मक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संस्कृति बचाने को एबीवीपी की पहल सकारात्मक है। आज जितनी तेजी से हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, उस हिसाब से एबीवीपी जैसे संगठन के लिए चुनौतियां और बढ़ी हैं। राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक सौरभ उनियाल ने कहा कि एबीवीपी अपनी संस्कृति को बचाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विद्यार्थी परिषद का मकसद युवाओं के बीच संस्कृति को सहेजकर रखना है। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, प्रांत छात्रा प्रमुख ममता सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.डीके शाही, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र, कला मंच संयोजक देवेंद्र, जिला सहसंयोजक तरुण, जितेंद्र बिष्ट, योगेश घाघट, अंजली सेमवाल, कुलदीप पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें