फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगे 8.15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसाइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश कराने के बहाने ठग लिया। उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर पहले छोटा निवेश कराया और फिर ज्यादा लाभ का लालच देकर 8.15 लाख रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि गत दो फरवरी को उन्हें बी-2 स्मार्ट गेन सर्किल इन्वेस्टर्स नेटवर्क नाम के ग्रुप में जोड़ा गया था। इसमें शेयर बाजार में निवेश की टिप्स दी गई थी। उनसे निवेश के लिए कहा गया तो वह दो दिन तक इस पर गौर नहीं किए। इसके बाद इस ग्रुप में कई तरह की डिपोजिट स्लिप, विड्राल बाउचर आदि दिखाए जाने लगे। यह देखकर उन्हें भी लगा कि वह भी इसमें लाभ कमा सकते हैं। इस पर उन्होंने पांच फरवरी को रिया बंसल नाम से आए मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये जमा कर दिए। उनका एक खाता भी ग्रुप में बनाया गया। उन्हें इस निवेश का लाभ दिखाया गया। इसके बाद उनसे कहा गया कि बड़ा निवेश करोगे तो बड़ा ही लाभ कमाओगे। यह देखकर उन्होंने कई बैंक खातों में कुल 8.15 लाख रुपये जमा कर दिए। लेकिन, लाभ के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिला। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच की और वहां से आई जीरो एफआईआर को थाने में दर्ज कर लिया गया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें