नरेंद्रनगर (टिहरी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम को अपनी पत्नी के साथ निजी दौरे पर नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे। यहां पहुंचने पर होटल कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। होटल में प्रवास के दौरान उनका फिलहाल किसी से भी मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है। दौरे में मध्य प्रदेश के दो अधिकारी भी उनके साथ आए हुए है। मुख्यमंत्री चौहान बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो