फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में 81.10 फीसदी मतदान

Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में हुए मतदान में सहसपुर ब्लॉक में 81.10 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में 1.90 फीसदी की कमी दर्ज की गई। सोमवार को सहसपुर ब्लॉक के सभी 247 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लगने लगी थी। देर शाम तक कई मतदेय स्थलों पर मतदान होता रहा। सहसपुर ब्लॉक के 1,28,119 मतदाताओं में से 1,03,904 मतदाताओं ने मतदान किया। वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव में सहसपुर ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 83 फीसदी था। इस बार मतदान प्रतिशत 81.10 फीसदी रहा। सहसपुर ब्लॉक में पंचायत चुनाव में 53,110 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 50,790 पुरुष मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 2320 अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें