डीपीएमआई देहरादून और अपैक्स सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर की ओर से रावल नर्सिंग होम में निशुल्क नेत्र परीक्षण व जांच और नेत्रदान तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीपीएमआई के निदेशक डॉ. विशाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, डॉ. संजय गोयल, डॉ. आशा रावल ने शिविर का उद्घाटन किया। डॉ. विशाल शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को नेत्रदान के महत्व से परिचित कराया और नेत्रदान की शपथ दिलाई। डॉ. संजय गोयल ने अंगदान की आवश्यकता के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की चर्चा की। शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्र किया गया और 80 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर अश्वनी शैली, संगीता कुमार और डीपीएमआई के छात्र उपस्थित रहे।