फोटो....
विकासनगर। रोटरी क्लब दून विकास ने लाल पैथोलॉजी के सहयोग से विकासनगर बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 80 लोगों ने खून का सैंपल देकर अपने पूरे शरीर की जांच कराई। शिविर में कोलेस्ट्रॉल, किडनी, लीवर, हीमोग्लोबिन, शुगर, लिपिड, प्रोफाइल, यूरिक एसिड आदि की जांच की गई। क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी ने बताया कि शिविर आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपने शरीर के प्रति जागरूक करना था। ताकि, शरीर में होने वाली अनावश्यक बीमारियों के बारे में समय से पता लगाया जा सके। बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अनिल जैन, संजय अग्रवाल, मयंक जैन, निशा, अंजलि, अंकित सन्नी साहनी आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद