फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठग लिए 75 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से 75 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला ने एक समाचार पत्र में विज्ञापन देखकर आरोपी को फोन लगाया था। सोनी नेगी शर्मा निवासी उम्मेदपुर, पोस्ट ठाकुरपुर ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने गत 14 अगस्त को एक समाचार पत्र में लोन का विज्ञापन देखा था। इसमें बजाज फाइनेंस कंपनी से ऑनलाइन लोन दिलाने की बात लिखी हुई थी। जिस व्यक्ति को फोन लगा उसने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताया। महिला एक लाख रुपये लोन लेना चाह रही थी। महिला ने ठग को सारे दस्तावेज भी भेज दिए। इसके बाद अलग-अलग फीस और टैक्स के नाम पर ठग ने अपने खाते में 75 हजार रुपये जमा करा लिए। मामले में प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें