फोटो
सेलाकुई। सुभारती अस्पताल में विगत दिनों से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को शिविर में 75 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ. राजेश तिवारी और डॉ. तृप्ति चौधरी ने मरीजों की जांच की और उन्हें बढ़ रही ठंड से सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके अलावा जिन मरीजों में स्वास्थ्य संबंधित समस्या अधिक पाई गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रचार प्रसार प्रमुख आदित्य गौतम ने बताया कि अस्पताल की और से विगत दिनों ने लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जरूरतमंद लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा रहे है। संवाद