फोटो...
सेलाकुई। माया देवी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में 75 फुट ऊंचा तिरंगा भी फहराया गया। वहीं छात्र-छात्राओं को वीरों की शहादत और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में भी बताया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मेजर जरनल गुलाब सिंह रावत ने कहा कि जान की परवाह किए बगैर स्वतंत्रता सेनानी देश की आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे। इसलिए हमें स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान से प्रेरणा लेते हुए अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। विवि कुलपति डॉ. आशीष सेमवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में नैतिकता एवं राष्ट्र के प्रति देशभक्ति को भी प्राथमिकता देनी होगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, राजेश सेमवाल, गौरव जुयाल, सीता जुयाल, अंबिका जुयाल, मनीष पांडे आदि उपस्थित रहे। संवाद