फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा बहाली मांग को लेकर आईटीआई अनुदेशकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। सेवा बहाली की मांग को लेकर आईटीआई में उपनल के माध्यम से कार्यरत अनुदेशकों ने धरना दिया। मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उपनल अनुदेशकों ने 24 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपनल से कार्यरत अनुदेशक बृहस्पतिवार को आईटीआई परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच-छह वर्षों से आईटीआई में अनुदेशक पद पर सेवा देते आ रहे है। 15 अक्तूबर को उन्हें सर्विस ब्रेक दिया गया, लेकिन उसके बाद बहाली नहीं की गई। जबकि पौड़ी जिले के अनुदेशकों की बहाली कर दी गई है। धरने पर सुनील असवाल, अनिल कोठियाल, संजय रावत, शैलेंद्र रावत, हरीश चंद्र शाह, विनोद चौहान, पदम सिंह बड़थ्वाल, लक्ष्मीकांत, उर्मिला कोठारी, अजय डंगवाल आदि बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें