ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई 12वीं के नतीजों इस साल गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, हरिद्वार की छात्रा तनुजा कापड़ी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इसके साथ ही तनुजा ने देहरादून रीजन में भी तीसरा स्थान हासिल किया है। आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन की छात्रा सपना नेगी और भारतीय इंटरनेशनल स्कूल ऊधमसिंह नगर की काव्या अरोड़ा संयुक्त रूप से प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। इकोल ग्लोबल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गुंताश ओभान और एवीबी इंस्टीट्यूट हल्द्वानी के छात्र अंशुल भट्ट संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। केवि ओएनजीसी देहरादून के छात्र भास्कर रावत और ओकग्रोव स्कूल मसूरी की छात्रा रिया झा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। केवि ओएफडी रायपुर की विभुति शर्मा, केवि एफआरआई के प्रियांशु अग्रवाल, केवि ओएनजीसी के वेदांत मोहंती और एवीबी इंस्टीट्यूट हल्द्वानी के शुभम बेलवाल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
..................................
प्रदेश के टॉप:: 5 स्टूडेंट्स
छात्र का नाम अंक स्कूल
1. तनुजा कापड़ी 497 गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, हरिद्वार
2. सपना नेगी 496 आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन, देहरादून
2. काव्या अरोड़ा 496 भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, ऊधमसिंह नगर
3. गुंताश ओभान 495 इकोल ग्लोबल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून
3. अंशुल भट्ट 495 एवीबी इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी
4. भास्कर रावत 494 केवि ओएनजीसी, देहरादून
4. रिया झा 494 ओकग्रोव स्कूल, झड़ीपानी, मसूरी, देहरादून
5. विभुति शर्मा 493 केवि ओएफडी, रायपुर
5. प्रियांशु अग्रवाल 493 केवि एफआरआई, देहरादून
5. वेदांत मोहंती 493 केवि ओएनजीसी, देहरादून
5. शुभम बेलवाल 493 एवीबी इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी