फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी गुरुचरण सिंह ने बृहस्पतिवार को धूलकोट स्थित तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर युवा मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स से चिपके रहते हैं। इसके कारण उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। आउटडोर खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। इस दौरान छात्रों ने गुरुचरण सिंह से वॉलीबाल से जुडे़ सवाल भी पूछे। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक रौनक जैन, रमन थापा, करन राठौर, संदीप दत्ता, मंजू भंडारी, मंगल सिंह, पंकज शर्मा, अखिलेश उनियाल समेत अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें