घर-घर में मनाया गया साजा पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता/नागथात। जौनसार बावर में शनिवार को साजा पर्व मनाया। लोगों ने घरों में पकवान बनाए और एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी। शाम के समय गीत-संगीत और लोक नृत्य का आयोजन किया गया। लोगों ने परंपरा के अनुसार मंदिरों में जाकर देव आराधना की। स्याणा ने लोगों को खाने का न्यौता दिया। यहां पर सभी परिवारों में से एक सदस्य को खाने के रूप में मरोज पर्व के दिन काटे गए बकरे का मांस परोसा जाता है। महिला और पुरुष अलग-अलग टोलियां बनाकर एक-दूसरे के घर जाते हैं और व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। इस पर्व पर यदि कोई व्यक्ति बुलावे पर किसी के घर नहीं जाता है तो दोनों परिवारों के बीच में दरार तक पड़ने की नौबत आ जाती है।