फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पौंधा में आम के बाग में चली आरी, 70 हरे पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दो फर्म और एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मौके पर टीम को मिला केवल एक मजदूरI
विज्ञापन


विकासनगर तहसील क्षेत्र के पौंधा में एक निजी बगीचे में रातोंरात गुपचुप तरीके से आम के 70 हरे पेड़ों पर आरी चला दी गईं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को पेड़ों के ठूंठ कटने की गवाही देते नजर आए। टीम ने वृक्ष संरक्षण अधिनियिम के तहत एक होटल, एक सिक्योरिटी सर्विस फर्म और देहरादून के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



वन विभाग को एक व्यक्ति ने पौंधा में राधा कृष्ण मंदिर के पास आम के हरे पेड़ काटने की सूचना दी थी। रेंज अधिकारी दीक्षा बिजल्वाण बृहस्पतिवार रात टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। शुक्रवार सुबह तक बाग में बाहर इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई गतिविधि देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन




सुबह टीम के साथ बगीचे के अंदर पहुंचीं तो बड़ी संख्या में आम के ठूंठ नजर आ रहे थे। रेज अधिकारी ने मौके पर मौजूद एक मजदूर से पूछताछ की तो पता चला कि बीते 10-15 दिनों में करीब आम के 51 हरे पेड़ काटे गए हैं। रेंज अधिकारी ने जब बगीचे की रजिस्ट्री की जांच की तो उसमें 120 आम के पेड़ दर्शाए गए थे। इनमें से 20 पेड़ का जुर्म कटा हुआ था। बगीचे में 100 आम के पेड़ थे। पता चला कि आम का पूरा बगीचा ही साफ करने की तैयारी थी।
विज्ञापन




रेंज अधिकारी दीक्षा बिजल्वाण ने बताया कि मौके पर कई पेड़ के ठूंठ मिले है। करीब आम के 70 हरे पेड़ों के काटने पुष्टि हुई है। बताया कि मौके पर एक पिकअप और आरी भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि जीसीपीएल होटल्स एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, जोडियक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, केशव सोइन निवासी, 212 राजपुर रोड, देहरादून के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पिकअप और आरी को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें