ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैंयूली ने 12 मार्च को कोटी भानियावाला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें कई अनियमितताएं मिली थीं। अध्यापक बरामदे में बातचीत में मशगूल थे, बच्चे भी कक्षा से बाहर थे। एक शिक्षक बिना बताए अवकाश पर थे। इस पर मुख्य शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका और मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डोईवाला के उप शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है।