फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 16 जुलाई तक कराएं डीएलएड पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर में पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब 16 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पहले अंतिम तिथि सात जुलाई थी। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में अभ्यर्थियों को छह हजार रुपये शुल्क जमा कराना होगा। शुल्क जमा किए बिना वे अपना पाठ्यक्रम जारी नहीं रख पाएंगे। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 मई से दो जून तक हो चुकी हैं। अब पंजीकरण चल रहा है, जिसकी अंतिम तिथि सात जुलाई से बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई है। शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम का इंतजार किए बिना दूसरे सेमेस्टर का शुल्क जमा करा दें। आगामी परीक्षाओं का शुल्क 250 रुपये प्रति विषय के हिसाब से ऑनलाइन जमा होगा। जो प्रशिक्षु पहले सेमेस्टर में फेल हो जाएंगे, उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें