ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। राजपुर रोड विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस आगामी निकाय चुनाव मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। न्यू रोड स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके साथ काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नीनू सहगल, कुलदीप कोहली, अशोक कोहली, अशोक शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, उदयवीर मल्ल, मीना बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।