ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
मौसम विभाग के अगले 24 घंटे भारी बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जिले में एक से कक्षा 12 तक के सभी शासकीय व गैर शासकीय शैक्षिक संस्थानों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी एक दिन का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को इस बाबत निर्देश दिए हें। वहीं, शिक्षा केंद्रों पर सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहेंगे।