फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिताऊ कैंडिडेट को टिकट देगी कांग्रेस : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जिताऊ और पार्टी के लिए समर्पित रहे कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी। वार्ड स्तर पर समीक्षा करते हुए महानगर कांग्रेस पृथ्वीराज चौहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पकड़ रखने वाले प्रत्याशियों को टिकट आवंटन में वरीयता दी जाएगी। शुक्रवार को कांग्रेस महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्था संभालने में भाजपा असफल रही है। शहर में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज, विकास कार्य की व्यवस्था ठप है। इसको मुद्दा बनाकर कांग्रेस जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का ईनाम दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि जनता के लिए समर्पित रहकर काम करने वालों को ही टिकट दिया जाना चाहिए। बैठक में महेश जोशी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज मेसोन, संजय शर्मा, निहाल सिंह, बृजभूषण, चंदन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें