फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली में दी गई शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता राकेश बत्ता निवासी महंत रोड का आरोप है कि ग्राम पित्थूवाला परगना पछवादून में जमीन की जरूरत थी। श्यामलाल पुत्र दुर्गा निवासी पित्थूवाला और अब्दुल रहमान पुत्र सरीफ अहमद टर्नर रोड ने 30 नवंबर 2018 को जमीन की जानकारी दी। बताया कि जमीन बेचने का उनको अधिकार है। दोनों के बीच 1.80 करोड़ रुपये में सौदा हो गया। इसके बाद 40 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री की बात कही गई तो किसी ना किसी बहाने से टालते रहे। इसके बाद बहाना बना कर 20 लाख रुपये और ले लिए। बाद में पता चला कि दोनों आरोपियों को जमीन बेचने का कोई अधिकार नहीं था। झांसे में लेकर 60 लाख की ठगी कर ली गई। मा.सि.रि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें