फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डिजिटल पहचान के लिए 60 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
साहिया मंडी परिसर में डिजिटल पहचान के लिए पंजीकरण कराते किसान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
साहिया। सशक्त किसान समृद्ध उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत साहिया कृषि मंडी में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिजिटल पहचान के लिए 60 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। सहायक कृषि अधिकारी छवि सोनी ने बताया यह अभियान किसानों को डिजिटल एप से जोड़ने के लिए चलाया गया है। पंजीकृत किसानों को कृषि संबंधी लाभ से लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के 60 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया जबकि 150 से अधिक किसानों ने अपनी खतौनी व अन्य भू-दस्तावेज उपलब्ध कराए। शिविर में साहिया, नेवी, बोहरी गांव, खतासा, उदपाल्टा, उपरोली, बिनोऊ, रानी गांव, कुरोली, साकेत बस्ती आदि के निवासी किसानों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक कनबुआ कल्पना चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक तुषार थपलियाल, अंजली बिष्ट, गीता राम डिमरी, ज्ञान सिंह राय, वीरेंद्र लाल, अनिल शर्मा, श्रीचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें