फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोरोनाकाल में पैरोल पर गए 593 बंदी अब तक नहीं लौटे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजेलों में संक्रमण कम करने के लिए लिया था फैसला, अब बने हुए हैं खतरा
विज्ञापन

I
Iप्रदेश की जिलों से फरार चल रहे करीब 593 सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदियों से खतरा बना हुआ है। इन्हें कोरोनाकाल के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था। कुछ बंदी तो लौट आए, लेकिन बड़ी संख्या में बंदी अब तक फरार चल रहे हैं। पुलिस भी इन्हें तलाश नहीं पा रही है।I
I
I
Iदरअसल, अप्रैल 2020 में कोरोनाकाल के दौरान पहले लॉकडाउन में जेलों में संक्रमण कम करने के लिए विचाराधीन और सजायाफ्ता 891 बंदियों को जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। इनमें से तकरीबन 850 कैदी व बंदी रिहा होकर अपने घरों को चले गए थे। जबकि, बाकी ने मना कर दिया था। तीन महीने की पैरोल के बाद ज्यादातर बंदी जेलों में लौट आए। इसके बाद वर्ष 2021 में फिर से लॉकडाउन लग गया। इस पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर फिर से प्रदेश की 11 जेलों से लगभग 830 कैदियों व बंदियों को पैरोल पर रिहा करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइनमें से भी बहुत से बंदी पैरोल पूरी होने के बाद जेलों में वापस आ गए। कुछ को पुलिस ने पकड़कर जेलों में दाखिल किया। वहीं, अब भी करीब 593 बंदी ऐसे हैं, जो जेलों में वापस नहीं आए हैं। पैरोल व अंतरिम जमानत पर 81 सजायाफ्ता और 512 विचाराधीन बंदियों की ओर से आत्मसमर्पण नहीं किया गया है। इसके चलते महानिरीक्षक कारागार ने कारागार अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि फरार बंदियों को कारागारों में समर्पण कराया जाए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें