फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रमुख मार्गों पर चिह्नित किए 556 अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई चिह्नीकरण की कार्रवाई

स्वयं कब्जा नहीं हटाने पर कब्जाधारियों से वसूला जाएगा खर्च : एसडीएम



जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर 556 अवैध कब्जे पाए गए। कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कब्जा न हटाने पर तहसील प्रशासन पुलिस का सहयोग लेकर सभी अवैध कब्जों को हटाएगा। एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्रमुख सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। जिस क्रम में उनकी अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह तक चले अभियान के तहत चकराता-लाखामंडल, कालसी-चकराता, साहिया-क्वानू और चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर अवैध कब्जों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कुल 556 स्थायी और अस्थायी कब्जे पाए गए। सभी अवैध कब्जों पर निशान लगाने के साथ ही संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि वे स्वयं कब्जा नहीं हटाते तो तहसील प्रशासन कब्जे हटाएगा। इस पर आने वाले वाला खर्च कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकों को भविष्य में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा न होने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें