फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजस्व लोक अदालतों में हुआ 5322 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजस्व लोक अदालतों में 5322 वादों का निस्तारण हुआ है। इसमें सबसे अधिक 1911 मामले हरिद्वार जिले में निस्तारित हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य में पहली बार राजस्व लोक अदालतों का आयोजन शनिवार को किया गया था। इसमें 13 जिलों में 210 स्थानों पर एक साथ राजस्व लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व से जुड़े दाखिल-खारिज, बंटवारा, कृषि से अकृषि, दाखिल-खारिज को लेकर अपील जैसे भू-राजस्व वाद से जुड़े मामलों को सुना गया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आबकारी जैसे मामलों को भी सुना गया। राजस्व परिषद के लोक अदालतों में हरिद्वार जिले में 1911, ऊधमसिंह नगर 928, नैनीताल 722 वादों का निस्तारण हुआ। देहरादून में 412, पौड़ी में 305, अल्मोड़ा में 299, बागेश्वर में 62, टिहरी में 214, चंपावत में 51, उत्तरकाशी में 183, चमोली में 70 और रुद्रप्रयाग में में 23 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें