फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 52 जोड़ों को मिला हमसफर तो खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून में एक ही मंडप में हुई 52 जोड़ों की शादी, भव्य रूप से हुआ बारात का स्वागतI
विज्ञापन




दून में एक ही मंडप में 52 जोड़ो की हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी हुई। इससे पहले राजस्थानी नृत्य के साथ बारात का स्वागत किया गया। 52 कन्याओं को उनका हमसफर मिला तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखी गई। इस दौरान लोगों ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया।



रविवार को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 52 जोड़ों का विवाह कराया गया। शादी के बाद नए जोड़ो को लोगों ने आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन




सांसद ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके साथ-साथ ही समिति को इस प्रकार के आयोजन के लिए एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि जो उल्लास समारोह में आयोजकों की आंखों में है, वो वाकई तारीफ के काबिल है। विधायक खजानदास ने आयोजकों को बधाई देते हुए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने आयोजन के लिए समिति की सराहना की।



वही 52 जोड़ो की शादी देखने आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक श्रवण वर्मा, सचिन गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, अनिल गोयल, ओपी गुप्ता, संजय अग्रवाल, चंद्रेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iभव्य रूप से हुआ बारात का स्वागतI

समिति की ओर से शादी से पहले 52 दूल्हों की घुड़चड़ी भी कराई गई। रविवार को समारोह स्थल पर बारात का राजस्थानी नृत्य के साथ फूल मालाओं से भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें