ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति बनाने समेत सात सूत्री मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के सदस्य 19 और 20 दिसंबर को जनपद मुख्यालयों में कार्य बहिष्कार करेंगे। संगठन का आरोप है कि मांगों पर लंबे समय से शासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत तीन हजार से अधिक कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
ये हैं संगठन की मांगें
-एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति बनाई जाए और एचआर पॉलिसी भी बनाई जाए।
-ठेकेदारी प्रथा पर नियुक्ति करने का फैसले रद्द किया जाए।
-पीपीपी मोड में संचालित चिकित्सालयों में तैनात एनएचएम कर्मचारियों के समायोजन की नीति बनाई जाए।
-एनएनएम कर्मचारियों को अन्य राज्यों की भांति लॉयल्टी बोनस का भुगतान किया जाए।
-मानदेय निर्धारण में राज्य, जनपद तथा ब्लॉक स्तर पर आनुपातिक दृष्टि से समानता लायी जाए।
-आशा कार्यक्रम में तैनात आशा फैसिलिटेर को नियत मानदेय दिया जाए।