तेलपुरा शाखा ने जीता युवा फुटबाल कप
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गोरखाली सुधार सभा की ओर से आयोजित युवा फुटबाल कप प्रतियोगिता तेलपुरा शाखा ने जीत ली। प्रतियोगिता में सभा की दस शाखाओं की टीमों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के मैदान में फाइनल मुकाबला तेलपुरा शाखा और नवादा शाखा के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। अंत में टाईब्रेकर में तेलपुरा शाखा ने 6-5 में जीत हासिल की। आयोजन में ले.ज. रामसिंह प्रधान, ले.ज. शक्ति गुरुंग, पद्म सिंह थापा, पीएस गुरुंग, बीएस क्षेत्री, सीबी थापा, जीवन रक्षक कुमार क्षेत्री, रामसिंह थापा आदि मौजूद रहे।