ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस वापस लेने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय आदर्श पार्टी ने बृहस्पतिवार को एडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस कटारिया ने कहा कि सरकारी स्कूलोें स्थिति खराब होने के कारण लोग निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना मजबूरी है। ऐसे में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ आ गया है। उन्होंने सरकार से निजी स्कूलों में बीते 10 वर्षों में बढ़ाई गई फीस का ऑडिट कराने और प्रत्येक तीन वर्ष पर दस प्रतिशत दर से फीसवृद्धि निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा सभी निजी स्कूलों में बैग, पुस्तकें, ड्रेस, जूते व अन्य सामग्री का मूल्य सरकार की निगरानी में न्यूनतम दर पर करने की मांग रखी है। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहर सिंह, सुरेश कुमार वर्मा, प्रेम सिंह यादव, बद्री प्रसाद वर्मा, अर्जुन सिंह रावत, सुखारी भगत, चौ. श्याम लाल, विनोद कश्यप, ऊषा नागर, चमन सिंह, वीपी सिंह शामिल रहे।