डेंगू के गंभीर मरीजों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लायंस क्लब यमुना वैली ने प्रेम प्लाजा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। युवाओं ने बढ़ चढ़कर शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया।
अतुल चावला और पंकज गौड़ ने शिविर प्रारंभ किया। अध्यक्ष यमन चौधरी और कोषाध्यक्ष संजय कौशिक ने रक्तदाताओं को उनके परिचितों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नरदेव शर्मा ने ने लोगों को डेंगू संक्रमण व वायरल फीवर के लक्षण, रोकथाम और उपचार की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि घर और आसपास पानी जमा न होने दिया जाए, तो काफी हद तक डेंगू से बचाव होता है। शिविर में साहिल, सागर, जावेद अंसारी, रोहित शेट्टी, ध्यान सिंह, मुस्कान, निकिता, जानवी, शुभम, आयशा, शशि थापा आदि ने रक्तदान किया। हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने 51 यूनिट ब्लड एकत्र किया। इस दौरान डॉ. नरेश प्रकाश राणा, अभिनव अग्रवाल, संजय शर्मा, हेमचंद सकलानी, गुरुचरण कालरा, नितिन, पिपलानी आदि उपस्थित थे।