फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में नशे के विरोध में लगाई 51 किलोमीटर रिले दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स क्लब की ओर से बढ़ते नशे के विरोध विकासनगर से चकराता तक रिले दौड़ का आयोजन किया गया था। 51 किलोमीटर लंबी रिले दौड़ में 10 धावकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ सुबह 6:30 बजे शुरू हुई और दोपहर एक बजे चकराता पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रिले दौड़ की शुरुआत की। क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने कहा कि रिले दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशे के प्रति जागरूक करना था। कहा कि जिस तरह से नशा बढ़ रहा है। यह हमारे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल से जुड़कर ही हम समाज को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रख सकते हैं। इस मौके पर क्लब के कोच सुखलाल थापा, आलोक छेत्री, गोपाल राणा, अंकित सिकरी, अजय यादव, तारा थापा, दिनेश भंडारी, अनिल जैन, सतीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें