फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 500 पुलिसकर्मियों की हुई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निशुल्क चिकित्सा व स्वाथ्य जांच शिविर में 500 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारवालों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने किया। शिविर में कृष्णा मेडिकल सेंटर इंदर रोड डालनवाला के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों ने फाइब्रोस्कैन, बोन डेंसिटी टेस्ट, ब्लड शुगर, ईसीजी और ब्लड प्रेशर आदि की जांच की। शिविर में निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। आईजी गढ़वाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। शिविर में आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल और एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने भी चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न जांच कराईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें