फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में 500 लोगों के आंखों की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 500 लोगों के आंखों की जांच हुई। इनमें से 50 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। जिनका अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने बताया कि शिविर का आयोजन सुभारती नेत्र रोग निवारण योजना के तहत आयोजित किया गया। इस तरह के शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण जरिया है। बताया कि शिविर में दूरदराज से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिन लोगों को नंबर दिए हैं, अस्पताल उन्हें चश्मे भी उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. तृप्ति चौधरी, डॉ. ज्योति, डॉ. एकता राणा, राखी क्षेत्री, सविता पेटवाल, पंकज, भावना शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें