देहरादून। पैसा भेजने का झांसा देकर महिला से खाता नंबर मांगा और विश्वास में लेकर साइबर ठगी कर दी। मामले की शिकायत के बाद प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अनिता शर्मा व उसके पति राजेश शर्मा निवास नंदा की चौकी में एक मेस/रेस्टोरेंट चलाते हैं। बीती 21 दिसंबर को उनके पति के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसको अपने बेटे के लिए कुछ पैसे आपके बैंक खाते में भेजने हैं। बातचीत करने के बाद राजेश शर्मा ने अपना फोन पत्नी अनिता शर्मा को दे दिया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अनीता का बैंक खाता नंबर मांगा और गूगल पर एप के माध्यम से मोबाइल पर राशि गोल्ड के नाम से मैसेज भेजा। इसके बाद कहने के मुताबिक करती रही। इस तरह से कुल 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।