देहरादून। कोरोना संकट के बीच गंभीर आर्थिक संकटों का सामना कर रहे परिवारों को मदद पहुंचाने को लेकर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर ने अनूठी पहल की है। संस्था की ओर से पूरे देश में 50 हजार जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन पहुंचाया जाएगा। नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों के मुताबिक योजना के तहत देहरादून के 68 परिवारों को राशन मुहैया कराया जाएगा। नारायण सेवा संस्थान आश्रम के प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया कि रविवार को नई सब्जी मंडी के पास स्थित नारायण सेवा संस्थान आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया मुहैया कराया जाएगा। जिसके तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को 15 किलो आटा, चार किलो दाल, पांच किलो चावल, दो किलो तेल, चीनी नमक के साथ सभी जरूरत की चीजें मुहैया कराई जाएंगी। आश्रम प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया कि फिलहाल उत्तराखंड के देहरादून, राजस्थान के रावला मंडी पाली, हरियाणा के सिरसा में नारायण गरीब परिवार राशन योजना के तहत जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया जा रहा है