पांच महिलाओं का कोरोना वॉरियर्स सम्मान देहरादून। दून फूड रिलीफ फाउंडेशन की ओर से सरोजनी जोशी सेमवाल, अर्चना कठैत बागड़ी, नंदिता नेगी, उमा जोशी व गीता भंडारी को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। फाउंण्डेशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार डंडोना ने कहा कि सम्मानित महिलाओं ने कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों को राशन, भोजन, सैनिटाइजर, साबुन, सेनेटरी नैपकिन व आर्थिक सहायता मुहैया कराई। कहा कि हालात सामान्य होने पर वह जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के लिए कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान सचिव अंकुर जोशी, हरि ओम ओमी मौजूद रहे। गौरव