फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के वन सुरक्षा दल सहसपुर ने प्रतिबंधित प्रजाति कैल की लकड़ी के अवैध 47 स्लीपरों से लदा एक वाहन पकड़ा है।
विज्ञापन

वन सुरक्षा दल के प्रभारी आरआर पैन्यूली ने बताया कि शनिवार देर रात से सुरक्षा दल गश्त पर था। इस बीच रविवार सुबह 4.30 बजे लांघा से लगभग दो किलोमीटर आगे रुद्रपुर की ओर जाते हुए लकड़ी के स्लीपरों से लदा हुआ एक पिकअप वाहन नंबर यूके 07 सीए 6984 जाता दिखाई दिया। इसको रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वाहन चालक रुकने के बजाय तेजी से वाहन को भगाकर ले गया। आगे जाकर चाठो घाटी शिव मंदिर के पास संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क पर ही पलट गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर चालक व उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि वाहन में 47 स्लीपर प्रतिबंधित प्रजाति कैल के लदे हुए थे। पैन्यूली ने बताया कि अवैध स्लीपर हाल ही में काटे गए हरे वृक्षों के प्रतीत होते हैं। इनकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख के बीच है। उन्होंने बताया कि वाहन और अवैध स्लीपरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा दल में वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश, वन दरोगा दीपक उनियाल, दिनेश कोठारी, मनोज कुमार और अली खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें